{"_id":"636e4b278123de552a62da3f","slug":"karnataka-psi-recruitment-exam-2021-scam-ed-conducts-searches-at-11-place-including-ex-adgp-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exam Scam: कर्नाटक पीएसआई भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एडीजी के घर समेत 11 स्थानों पर तलाशी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Exam Scam: कर्नाटक पीएसआई भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व एडीजी के घर समेत 11 स्थानों पर तलाशी
Fri, 11 Nov 2022 06:46 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 06:46 PM IST
सार
Exam Scam: कर्नाटक पुलिस पीएसआई भर्ती में घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय की की ओर से 10 नवंबर को बेंगलुरु और पटियाला में 11 स्थानों पर तलाशी ली गई है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी - सांकेतिक चित्र
विस्तार
Karnataka PSI Recruitment Exam 2021 Scam: कर्नाटक पुलिस पीएसआई भर्ती में घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन निदेशालय की की ओर से 10 नवंबर को बेंगलुरु और पटियाला में 11 स्थानों पर तलाशी ली गई है।
विज्ञापन
तलाशी की यह कार्रवाई तत्कालीन एडीजी भर्ती प्रकोष्ठ आईपीएस अमृत पॉल के आवासीय परिसरों और पीएसआई भर्ती 2021 घोटाले में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों के घरों और कार्यालयों पर की गई है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों की बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
Karnataka Police Recruitment Cell had conducted an examination for filling up 545 vacancies of PSI in Karnataka Police in 2021. After the results were out, there were allegations of cheating, corrupt practices in examination, due to which Karnataka govt ordered for probe.
— ANI (@ANI) November 11, 2022
विज्ञापन
बता दें कि यह मामला कर्नाटक पुलिस भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से 2021 में कर्नाटक पुलिस में पीएसआई के 545 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की गई एक परीक्षा के मामले में हुई है। इस परीक्षा के परिणाम आने के बाद, परीक्षा में धोखाधड़ी, भ्रष्ट आचरण के आरोप लगे, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने भर्ती में कदाचार मामले की जांच के आदेश दिए थे।