{"_id":"5eb2bae1b1af305cd96e7466","slug":"karnataka-police-recruitment-2020-2972-vacancies-notified-for-constable-bandsmen-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक पुलिस भर्ती 2020: 2972 पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, जानिए कब है आवेदन की आखिरी तारीख","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
कर्नाटक पुलिस भर्ती 2020: 2972 पदों पर निकली हैं बंपर भर्तियां, जानिए कब है आवेदन की आखिरी तारीख
Wed, 06 May 2020 06:57 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 06 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
Karnataka Police Recruitment 2020: कर्नाटक में पुलिस की बपंर भर्तियां निकली हैं। यहां पुलिस की 2972 पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां पुलिस कांस्टेबल और बैंड्समैन के लिए निकली हैं। इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने में अभी वक्त है। इच्छुक अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस बारे में विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
विज्ञापन
18 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
कर्नाटक पुलिस में विभिन्न पदों के लिए निकली इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 मई से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार पुलिस कांस्टेबल और बैंड्समैन पदों के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि इन बंपर भर्तियों में 2420 पदों पर कांस्टेबल के लिए भर्तियां निकली हैं जबकि 252 पदों पर बैंड्समैन के लिए भर्तियां निकली हैं।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट
ksp.gov.in
इन भर्तियों के बारें में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी कर्नाटक पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं। इन भर्तियों में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता के आधार पर होगा।
विज्ञापन