फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JSSC JPSTAACCE June 25 exam postponed to July 28; here’s everything you need to know

JSSC JPSTAACCE: झारखंड शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, जानें अब कब होगी परीक्षा

Tue, 23 Jul 2024 01:48 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 23 Jul 2024 01:48 PM IST
सार

JSSC JPSTAACCE: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा रद्द कर दी है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें। 

विज्ञापन
JSSC JPSTAACCE June 25 exam postponed to July 28; here’s everything you need to know
Exam Cancelled - फोटो : Freepik

विस्तार

JSSC JPSTAACCE: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने घोषणा की है कि झारखंड प्राथमिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 स्थगित कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर पूर्ण अधिसूचना पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


कक्षा 6 से 8 के लिए 25 जुलाई को आयोजित होने वाली परीक्षा अब 28 जुलाई, 2024 को पुनर्निर्धारित की गई है। पुनर्निर्धारित का कारण राज्य में घोषित नक्सली बंद है। उम्मीदवार 24 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइटों पर अपने संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 26001 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में तीन पेपर होंगे और यह परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पेपर 01 और पेपर 02 की अवधि 02 घंटे और पेपर 03 की अवधि 03 घंटे होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 01 अंक दिये जायेंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे नीचे बताएं तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  jssc.nic.in. पर जाएं।
  • एक बार लाइव होने पर, JPSCTAACCE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपने एडमिट कार्ड की एक प्रति जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed