Teachers Recruitment 2023: यहां शिक्षकों के 26001 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता
JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023: जेएसएससी पीआरटी, टीजीटी भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JSSC Jharkhand Teachers Recruitment 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से राज्य में जेएसएससी पीआरटी, टीजीटी शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का युवाओं के पास बेहतरीन अवसर है। अगर आप शिक्षक भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है। बता दें कि पहले आवेदन की प्रक्रिया 08 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
रिक्तियों का विवरण
झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कुल पदों में से 12868 पद सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5469 पद हैं, जबकि छठवीं से आठवीं के लिए 7399 पद हैं।
गैर पारा शिक्षकों के 13,133 पदों में से पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5531 पद हैं, जबकि छठवीं से आठवीं के लिए 7602 पद हैं।
प्राथमिक कक्षाओं (पहली से 5वीं) और उच्च प्राथमिक कक्षाओं (6ठी से 8वीं) कक्षाओं के लिए योग्य शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय झारखंड जेएसएससी शिक्षक परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, पैरा और गैर-पैरा पदों की कुल 26001 टीजीटी और पीआरटी रिक्तियां भरी जानी हैं
आयुसीमा
झारखंड शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि प्रत्येक श्रेणी के लिए आयु सीमा अलग-अलग है।
प्राथमिक कक्षाओं (पहली से 5वीं) और उच्च प्राथमिक कक्षाओं (6ठी से 8वीं) कक्षाओं के लिए योग्य शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तरीय झारखंड जेएसएससी शिक्षक परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, पैरा और गैर-पैरा पदों की कुल 26001 टीजीटी और पीआरटी रिक्तियां भरी जानी हैं।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाएं।
-
अब 'एप्लिकेशन लिंक' पर क्लिक करें।
-
JTPTCCE-2023 'ऑनलाइन आवेदन करें' लिंक पर क्लिक करें।
-
क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
-
अब फॉर्म भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
पीआरटी और टीजीटी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री (बी.एड) होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.एल.एड) होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईबीसी, बीसी-1, बीसी-2 श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड राज्य निवासी एससी, एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपये का भुगतान करना होगा।