फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs of teachers in ccs university

रहिए तैयार, CCS यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की भर्ती

Tue, 02 Jun 2015 01:57 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
jobs of teachers in ccs university

सीसीएस यूनिवर्सिटी कैंपस में शिक्षकों के खाली पद भरने के लिए फिर से तैयारी कर रही है। करीब 12 पदों के लिए जल्द विज्ञापन आने वाला है। इनमें ज्यादातर पद वो हैं, जिन पर योग्य कैंडीडेट नहीं मिले थे।

विज्ञापन


कैंपस में शिक्षकों के 84 पद हैं। वर्तमान में 57 शिक्षक तैनात हैं। दो शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है लेकिन इन्होंने ज्वाइन नहीं किया है। कुलपति विक्रम चंद्र गोयल ने 10 साल बाद शिक्षकों की नियुक्ति की। 17 पदों पर ज्वाइन करने के लिए कार्य परिषद की बैठक में लिफाफे खुले थे।
विज्ञापन


माइक्रो बायोलॉजी में प्रोफेसर पद पर विनय शर्मा की नियुक्ति हुई थी। इन्होंने अभी तक ज्वाइन नहीं किया है। फिजिक्स विभाग में डॉ. राजेश कुमार की असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हुई थी। इन्होंने भी ज्वाइन नहीं किया है। बाकी पदों पर ज्वाइनिंग हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के ज्यादातर पद

jobs of teachers in ccs university

नियुक्ति के दौरान कुछ पदों पर योग्य उम्मीदवार नहीं मिले थे। अब इन पदों को भरने के लिए फिर से नियुक्ति प्रक्रिया होने जा रही है। ज्यादातर पद प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के हैं।

सबसे ज्यादा पद बॉटनी डिपार्टमेंट में तीन हैं। हिस्ट्री में दो, राजनीति विज्ञान में दो, फिजिक्स में दो, रशियन एक और अंग्रेजी में एक पद के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी चल रही है।

प्रोफेसर जेके पुंडीर जून में रिटायर हो जाएंगे। वह सत्र लाभ पर हैं। जून में यह खत्म हो जाएगा। अगले साल जून में राजनीति विज्ञान से प्रो. अर्चना शर्मा, अंग्रेजी से प्रो. अरुण कुमार और बॉटनी प्रो. एमयू चराया रिटायर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed