परिवहन विभाग में 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती
गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) में ड्राइवर के 1236 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष व अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। इन पदों को भरने के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। निर्धारित योग्यता के अलावा उच्च शैक्षिक योग्यता रखने वाले व अनुभवी आवेदकों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास वैध लाइसेंस का होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदकों का चयन शैक्षिक योग्यता की मेरिट व ड्राइविंग परीक्षण के आधार पर किया जायेगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है।
परिवहन विभाग में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को 5300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान के रूप में दिया जायेगा। आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात उसका प्रिंटआउट निकाल कर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की वेबसाइट http://www.gsrtc.in/ पर लॉग ऑन करें।