फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in ssc

SSC ने निकाली 34 हजार रुपए सैलरी की नौकरी

Tue, 26 May 2015 08:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 26 May 2015 08:10 AM IST
विज्ञापन
jobs in ssc

स्टॉफ सेलेक्शन कमीशन (मध्य प्रदेश, सब रीजन, रायपुर) ने समूह 'बी' और 'सी'  के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में ड्रॉफ्ट्समैन, वरिष्ठ तकीनीक सहायक, टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट, टेक्सटाइल डिजाइनर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों की कुल संख्या 10 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता और अनुभव को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होना आवश्यक है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को न्यूनतम 9,300 रुपये और अधिकतम 34,800 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरफ भरें इन पदों के लिए फॉर्म

jobs in ssc

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। केवल आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेट बैंकिंग के माध्यम से 50 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा करने होंगे।

आवेदन शुल्क जमा करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन आईडी जेनरेट होगी। तदुपरांत निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व दिए गए निर्धारित स्थान पर रजिस्ट्रेशन आईडी को लिखकर 'डिप्टी डायरेक्टर, स्टॉफ सेलेक्‍शन कमीशन (एमपीआर) जे-5, अनुपम नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़-492007' के पते पर भेजें।

आवेदक का चयन साक्षात्कार, शारीरिक परीक्षा, कौशल परीक्षा अथवा स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून, 2015 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.sscmpr.org पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed