फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in Punjab Public Service Commission

सरकारी नौकरी का खुला पिटारा, पंचायत अधिकारी बनने का मौका

Thu, 24 Sep 2015 01:29 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:29 PM IST
विज्ञापन
jobs in Punjab Public Service Commission

पंजाब लोक सेवा आयोग ने पंजाब सिविल सेवा, तहसीलदार, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर, ब्लॉक डेवलेपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर, फूड सप्लाई एंड कंज्यूमर ऑफिसर आदि पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये हैं।

विज्ञापन


इन सभी पदों पर कुल रिक्तियों की संख्या 101 है। शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों का किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से स्नातक होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर

jobs in Punjab Public Service Commission

इन सभी पदों पर ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क के तौर पर पंजाब के एससी/एसटी वर्ग के आवेदकों एवं पिछड़े वर्ग के लिए 1,125 रुपये व शेष अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये चालान के माध्यम से जमा करने होंगे।

आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवारों को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला से निर्धारित शुल्क का चालान बनवाकर जमा करना होगा। इन सभी पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.ppsc.gov.in पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर, 2015 है जबकि चालान के द्वारा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर, 2015 है। योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed