10वीं पास की लगी लॉटरी, डाक विभाग में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पोस्टमैन (डाकिया) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 83 है।
विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
आवेदकों को हिंदी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (ग्रेड पे 2000 रुपये प्रतिमाह) वेतनमान निर्धारित किए गये हैं।
इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित व क्षेत्रीय भाषा से संबंधित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा 120 मिनट तथा 100 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार का मौका मिलेगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
विज्ञापित पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जायेगा। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन 6 दिसंबर, 2014 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र को डाउनलोड करके संबंधित आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजो व आवेदन शुल्क के साथ दिए गए पते पर निर्धारित तिथि के पहले भेजे। आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट से ही स्वीकार्य किए जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://www.indiapost.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।