फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in nmdc

NMDC में खुला नौकरी का पिटारा, 38 हजार सैलरी

Thu, 14 May 2015 10:48 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
jobs in nmdc

एनएमडीसी ने जूनियर ऑफिसर (प्रशिक्षु) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 16 है। इनमें जूनियर ऑफिसर (सिविल) के 13 पद और जूनियर ऑफिसर (भू-विज्ञान) के कुल 03 पद शामिल हैं।

विज्ञापन


जूनियर ऑफिसर (सिविल) के पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत आवेदकों को सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा या संबंधित विषय से स्नातक होना जरूरी है और जूनियर ऑफिसर (भू-विज्ञान) के लिए आवेदकों को संबंधित विषय में एमएससी/एमटेक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चुने गए आवेदकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने के बाद वेतनमान के तौर पर न्यूनतम 15,000 रुपये से लेकर 38,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

jobs in nmdc

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट बनवाकर जमा करना होगा।

आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निःशुल्क है। निर्धारित प्रारूप में भरे गए आवेदन पत्र को 'उप प्रबंध‌क (कार्मिक) आर एंड पी, बैलाडिला आयरन ओर माइन, किरंदुल कॉम्‍प्लेक्स, पोस्ट किरंदुल, जिला साउथ बस्तर दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ पिन-494556' के पते पर अंतिम तिथि से पहले भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 30 मई, 2015 निर्धारित की गई है। योग्य आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट www.nmdc.co.in/Careers पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed