आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जरा सी बात पर उस रोज़ मर जाते तो क्या होता।।

                
                                                         
                            समंदर से अगर दरिया निकल जाते तो क्या होता।।
                                                                 
                            
किसी की याद में हद से गुज़र जाते तो क्या होता।।
हमें यकीन था के वो आयेगा इस साल मय्यत पर,,
अगर इस साल भी दर बदर फिरते तो क्या होता।।
तेरा जब तक है सर पर हाथ मेरा कुछ नहीं होगा,,
शहर बसते बसते ही गर उजड़ जाते तो क्या होता।।
संभाले कौन उनको भूल बैठें जो इश्क़ में रब को,,
अगर हम भी इबादत से मुकर जाते तो क्या होता।।
रिश्ता ही नहीं जब दरमियाँ तो चुप रहना ही बेहतर,,
यूँहीं ख़ामोश बैठें है के बिखर जाते तो क्या होता।।
दिखाई दे रहा है साफ़ अब आँखों को सपना सा,,
अगर हम भी वक़्त रहते सँवर जाते तो क्या होता।।
गनीमत है अभी तक चल रही सांसों की माला देव,,
जरा सी बात पर उस रोज़ मर जाते तो क्या होता।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर