फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in navy

250 से ज्यादा पद खाली, 10वीं पास की भर्ती

Tue, 27 Jan 2015 03:11 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
jobs in navy

नौसेना पत्तन, मुंबई ने बोट क्रियू लास्कर-I और बोट क्रियू फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। कुल जारी 264 रिक्तियों में बोट क्रियू लास्कर-I के 207 पद और बोट क्रियू फायरमैन के 57 पद शामिल हैं। पहले पद के 105 और दूसरे पद के लिए 57 पद अनारक्षित हैं।

विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा पास किया हो। इसके साथ ही उसे तैराकी का ज्ञान हो और किसी पंजीकृत जहाज पर 3 वर्ष तक कार्य करने का अनुभव हो।
विज्ञापन


वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1800 रुपये दिया जाएगा। इन पदों  पर आवेदन के लिए किसी प्रकार का आवेदन अथवा अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

jobs in navy

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आयु की गणना 20 फरवरी, 2015 से की जाएगी। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, चिकत्सकीय जांच और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन परीक्षाओं का आयोजन केवल मुंबई में किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा कराने के बाद सिस्टम जनरेटेड कॉपी का प्रिंट आउट लेना होगा जिसे सभी आवश्यक दस्तावेजों की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न कर लिखित परीक्षा स्थल पर जमा कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार डीएवीपी की वेबसाइट http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10702_538_1415b.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed