बड़ा मौका: परीक्षा बोर्ड में जूनियर सहायक की नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड) ने कनिष्ठ सहायक के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए विज्ञप्ति जारी कर योग्य भारतीय
अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 15 है।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और साथ में कंप्यूटर की बेसिक जानकारी (एम.एस वर्ल्ड, एम.एस एक्सेल, पावर प्वांइट, एक्सेस आउटलुक समेत संपूर्ण एम.एस ऑफिस) का ज्ञान होना अनिवार्य है।
इसके अलावा अन्य योग्यता के अंर्तगत अभ्यर्थियों के पास अंग्रेजी टाइपिंग का भी ज्ञान होना आवश्यक है। इन पदों पर आरक्षित व अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का प्रावधान नहीं किया गया है।
केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। अन्य किसी माध्यम द्वारा किए गए आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें।
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ में डिमांड ड्राफ्ट और अन्य शैक्षिक संबंधित प्रमाणपत्र की छायाप्रतियों के साथ आवेदन पत्र को संलग्न करें और 'द डिप्टी डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन), नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, मेडिकल इंक्लेव, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), अंसारी नगर, नई-दिल्ली-110029' के पते पर भेजें।
विज्ञापित पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त, 2015 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन पत्र पहुंचने पर आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.natboard.edu.in पर लॉग ऑन करें।