फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Minor Irrigation Technician

यूपी: सिंचाई विभाग में 423 पदों पर भर्ती

Sat, 06 Dec 2014 03:52 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Jobs in Minor Irrigation Technician

लघु सिंचाई विभाग लखनऊ, उत्तर प्रदेश में सहायक बोरिंग टेक्निशियन के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 423 निर्धारित की गई है। इन पदों में सामान्य वर्ग के 211 पद, पिछड़ा वर्ग के 115 पद, अनुसूचित जाति के 89 पद व अनुसूचित जनजाति के 08 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास पद से संबंधित आईटीआई प्रमाणपत्र का होना आवश्यक है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

Jobs in Minor Irrigation Technician

इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला व विकलांग उम्मीदवारों को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंकों की मेरिट के आधार पर किया जायेगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://minorirrigation.up.nic.in./ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed