फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Gramin Bank

यूपी के ग्रामीण बैंक में क्लर्कों की बंपर भर्ती

Fri, 05 Dec 2014 10:58 AM IST
Updated Fri, 05 Dec 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Gramin Bank

प्रथमा ग्रामीण बैंक (सिंडीकेट बैंक द्वारा प्रायोजित) मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में 388 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में अधिकारी वर्ग-I के 74 पद, अधिकारी वर्ग-II के 37 पद, अधिकारी वर्ग-III के 04 पद व क्लर्क के 274 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। अधिकारी वर्ग को 2 साल तथा कार्यालय सहायक को 1 साल का परिवीक्षा (प्रोबेशन) समय निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान तथा क्षेत्रीय भाषा हिंदी का ज्ञान होना आवश्यक है। विज्ञापित पदों में अधिकारी वर्ग-I के लिए 14,500 से 25,700 रुपये, अधिकारी वर्ग-II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये, अधिकारी वर्ग-III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये व कार्यालय सहायक के लिए 7200 से 19,300 रुपये प्रतिमाह वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें, आवेदन

Jobs in Gramin Bank

विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन सितंबर-अक्तूबर-2014 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों-कॉमन लिखित परीक्षा-III में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आईबीपीएस की लिखित परीक्षा में निर्धारित मानक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंको के आधार पर किया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये व अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 20 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा।

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए प्रथमा ग्रामीण बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 4 दिसंबर, 2014 से 20 दिसंबर, 2014 के मध्य किए जा सकते हैं। पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.prathamabank.org/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed