फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in fci

मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका, सैलरी जबरदस्त

Mon, 27 Jul 2015 08:24 AM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 08:24 AM IST
विज्ञापन
jobs in fci

भारतीय खाद्य निगम ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर (अकाउंट्स, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ ) और मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों की कुल संख्या 22 है, जिनमें असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 20 और मेडिकल ऑफिसर के 02 पद शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग विभाजित किया गया है। इन पदों पर अधिकतम 35 वर्ष तक के युवा आवेदन पात्र हैं।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। योग्यता और आयु सीमा की गणना 01 अगस्त, 2015 से की जाएगी। वेतनमान के तौर पर सभी पदों पर चुने गए आवेदकों को 20,600-46,500 रुपये तक का भुगतान प्रतिमाह किये जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से होगा चयन

jobs in fci

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए योग्य आवेदक भारतीय खाद्य निगम की आधि‌कारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसके प्रिंटआउट को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। एक से अधिक पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों को अलग-अलग आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अगस्त, 2015 है।

उक्त पदों पर सफलतम उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर होगा। ऑनलाइन आवेदन या पदों से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.fcijobsportal.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed