खुशखबरी: बुला रही है BSF, 10वीं/12वीं पास भरें फॉर्म
सीमा सुरक्षा बल ने विभिन्न रिक्त पदों पर नियुक्ति करने के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 60 है, जिनमें सीटी, एएसआई, एसआई के पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदकों की शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। विज्ञापित पदों पर न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 30 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
उम्मीदवारों को स्वयं ही आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र को संपूर्ण भरना होगा। योग्य आवेदकों की नियुक्ति अखिल भारतीय स्तर पर की जाएगी। चुने गए आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 5,200 से लेकर 20,200 रुपये व 2,800 रुपये ग्रेड पे दिए जाने का प्रावधान है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई
विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मान्य किए जाएंगे। अनारक्षित वर्ग के आवेदकों के लिए 50 रुपये व महिलाओं समेत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
योग्य व इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र को सभी शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ संबंधित क्षेत्र के निर्धारित पते पर भेजें। योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, प्रमाणपत्रों के सत्यापन, शारीरिक परीक्षण, साक्षात्कार, ट्रेड टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2015 निर्धारित है। विज्ञापित पदों के बारे में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.bsf.nic.in पर लॉग ऑन करें।