फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in bidhan chandra krishi viswavidyalaya

शिक्षक बनने का बेहतरीन मौका, सैकड़ों पदों पर भर्ती

Thu, 21 May 2015 08:35 AM IST
Updated Thu, 21 May 2015 08:35 AM IST
विज्ञापन
jobs in bidhan chandra krishi viswavidyalaya

बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय, प.बंगाल ने विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मंगाए हैं। इन विज्ञापित पदों की कुल संख्या 104 है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, सिक्योरिटी ऑफिसर, लॉ असिस्टेंट इत्यादि शामिल हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंर्तगत उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री के साथ-साथ नेट/पीएचडी होना अनिवार्य है। विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। इन पदों पर न्यूनतम वेतन प्रतिमाह 9,000 रुपये और 4,600 रुपये ग्रेड पे का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीकार होंगे सिर्फ ऑफलाइन आवेदन

jobs in bidhan chandra krishi viswavidyalaya

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये नकद देकर विश्वविद्यालय के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकतें हैं। केवल लॉ असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये देय होगा।

आवेदन शुल्क डिमांड ड्रॉफ्ट के रूप में 'बीसीकेवी' के पक्ष में बनेगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। आवेदन पत्र को सावधानीपूर्वक भरें व उसके साथ में शैक्षिक प्रमाणप्रतियों की प्रति और डिमांड ड्रॉफ्ट को संलग्न करें।

आवेदन पत्र 'रजिस्ट्रॉर, बिधान चंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पी.ओ कृषि विश्वविद्यालय मोहनपुर, नादिया, पश्चिम बंगाल-741252' के पते पर अंतिम तिथि से पहले पहुंचना चाहिए। आवेदन करने की अंतिम तिथि  01 जून, 2015 है। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bckv.edu.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed