फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs in banking sector

बैंक में अधिकारियों की भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Thu, 09 Apr 2015 11:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Apr 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
jobs in banking sector

मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने ऑफिसर स्केल-2 और ऑफिसर स्केल-3 के रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 28 है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदकों के पास स्नातक या समकक्ष डिग्री न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ व आईबीपीएस का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल II के लिए 19,400 से 28,100 रुपये तथा ऑफिसर स्केल III के लिए 25,700 से 31,500 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


ऑफिसर स्केल-2 के आवेदकों के पास दो वर्ष का और ऑफिसर स्केल-3 के आवेदकों के पास न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अप्रैल, 2015 से प्रारंभ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

jobs in banking sector

सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के ल‌िए 20 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क केवल निर्धारित प्रक्रिया के जरिये ही स्वीकार किया जाएगा। विज्ञापित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। योग्य आवेदक इन पदों पर आवेदन करने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए हुए निर्देशों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। योग्य आवेदकों का चयन आईबीपीएस द्वारा आयोजित आरआरबी-सीडब्‍ल्यूई-III के स्कोर कार्ड व साक्षात्कार में प्रदर्शन को देखते हुए किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल, 2015 है। आवेदन करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए ‌आधिकारिक वेबसाइट www.mbgbpatna.com पर लॉग्‍ा ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed