फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jobs in Airport Authority Of India

300 से ज्यादा सरकारी नौकरी, ये है पाने का तरीका

Sat, 18 Apr 2015 11:44 AM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:44 AM IST
विज्ञापन
Jobs in Airport Authority Of India

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 322 है। निर्धारित पदों में जूनियर एग्जीक्यूटिव के 154 पद, प्रबंधक के 167 पद और कंपनी सचिव के 01 पद शामिल है। विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता एवं तकनीकी डिप्लोमा/डिग्री पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक/परारस्नातक का होना आवश्यक है। इन पदों के लिए आवेदकों की आयु 27 से 45 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए वेतनमान पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Jobs in Airport Authority Of India

विज्ञापित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए आवेदक को संबंधित वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सावधानीपूर्वक आवेदन करना होगा। सामान्य व पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये स्टेट बैंक‌ ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में चालान के माध्यम से जमा करने होंगे व अन्य वर्गों के आवेदकों के लिए किसी भी प्रकार के शुल्‍‌क का प्रावधान न‌हीं किया गया है। इन पदों के लिए योग्य आवेदकों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के चरण-1 की अंतिम तिथि 10 जून, 2015 तथा चरण-2 की अंतिम तिथि 20 जून, 2015 है। बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए व अन्य किसी जानकारी के लिए ‌आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर लॉग्‍ा ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed