फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs for teachers.

छप्पर फाड़ के शिक्षकों की भर्ती, 1200 पद खाली

Mon, 12 Jan 2015 01:17 PM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:17 PM IST
विज्ञापन
jobs for teachers.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तराखंड शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा में प्रवक्ता संवर्ग-समूह 'ग' के पदों हेतु भारतीय नागरिकों से ऑनलाईन आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


पदों की कुल संख्या 1213 निर्धारित की गई है। जिसमें सामान्य शाखा के 1056 पद तथा महिला शाखा के 157 पद शामिल हैं। इन पदों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृत, भूगोल, कला, शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र व अन्य विषयों के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक व शिक्षा विभाग में डिग्री निर्धारित की गई है। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 9,300 से 34,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

jobs for teachers.

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये व आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 60 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क बैंक चालान के माध्यम से जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी, 2015 से प्रारंभ है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2015 निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क चालान के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2015 है। ऑनलाइन आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://ukpsc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed