फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   bumper recruitment 4248 jobs in indian railway

बंपर भर्ती: रेलवे में 4,248 पदों पर नौकरी

Mon, 24 Nov 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद, मुरादाबाद Updated Mon, 24 Nov 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
bumper recruitment 4248 jobs in indian railway

उत्तर मध्य रेलवे में ग्रुप सी 4248 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। इन रिक्त पदों का इंडेंट जोन ने रेलवे भर्ती बोर्ड को भेजा है। इसमें 674 पद अनुसूचित जाति और 633 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही रेलवे में एससी और एसटी कर्मचारियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने दिया है।

विज्ञापन


सीपीआरओ नवीन बाबू के मुताबिक शुक्रवार को जोनल मुख्यालय में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जन जाति रेलवे कर्मचारी संगठन की महाप्रबंधक से बातचीत हुई। इसमें महाप्रबंधक ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड में 2010 का पैनल वर्ष 2013-14 में मिला। इसमें 444 पद अनुसूचित जाति और 447 पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थे। वर्ष 2014-15 में 413 पदों का पैनल प्राप्त हुआ है। इसमें 86 एससी और 40 एसटी उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


आरआरसी के जरिए होने वाली भर्तियों में एससी/एसटी पदों पर हुई भर्तियों की जानकारी भी महाप्रबंधक ने दी है। बैठक में संगठन के जोनल अध्यक्ष संतोष कुमार अहिरवार, जोनल महासचिव लालसा राम, सीपीओ ओम प्रकाश, सीओएम यूके सिंह, सीसीएम विजयीराम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यूपी में तीन हजार नए डाक्टरों की होगी भर्ती'

bumper recruitment 4248 jobs in indian railway

स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में डाक्टरों की कमी हो दूर किया जाएगा। सूबे में तीन हजार नए डाक्टरों की भर्ती की जाएगी। साथ ही सेवानिवृत्त हो चुके विशेषज्ञ डाक्टरों की दोबारा सेवाएं ली जाएंगी। उनकी पांच साल के लिए दोबारा तैनाती की जाएगी। केजीएमसी लखनऊ में पहले ही सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है।

वह शुक्रवार को रामपुर में आयोजित सपा मुखिया के जन्मदिन कार्यक्रम में शरीक होने आए थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मुरादाबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए। कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को प्रदेश सरकार एक-एक पूर कर रही है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए डाक्टरों की कमी को दूर किया जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार ने केजीएमसी लखनऊ सीटों की संख्या में वृद्धि की है। ताकि हर यहां से निकलने वाले डाक्टरों की खेप बढ़ सके। इस दौरान उनके साथ शहर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी भी मौजूद रहे।

बढ़ेगी 102 और 108 एंबुलेंसों की संख्या
स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंसों की संख्या बढ़ेगी। इस एंबुलेंस के सकारात्मक परिणाम आए हैं। इसके चलते प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में करीब एक करोड़ का इजाफा हुआ है। इसको देखते हुए सूबे में दो हजार नए 102 और एक हजार नए 108 एंबुलेंस चलाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed