फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB SI Recruitment 2021 Application Process for the recruitment on 800 posts of sub inspector to End Today, Apply Now, sarkari naukri

JKSSB SI Recruitment 2021: जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसआई के 800 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Sun, 26 Dec 2021 01:46 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 26 Dec 2021 01:46 PM IST
सार

JKSSB SI Recruitment 2021: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती के माध्यम से एसआई के कुल 800 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इससे पहले बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2021 को रखी थी।

विज्ञापन
JKSSB SI Recruitment 2021 Application Process for the recruitment on 800 posts of sub inspector to End Today, Apply Now, sarkari naukri
Jkssb - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2021 JKSSB SI Recruitment Last Date: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका सामने आया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस में उप-निरीक्षक यानी एसआई के  800 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज 26 दिसंबर 2021 को आखिरी दिन है। इसलिए  योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।

विज्ञापन


JKSSB SI Recruitment भर्ती का विवरण
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस भर्ती के माध्यम से एसआई के कुल 800 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इससे पहले बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2021 को रखी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया। 
विज्ञापन


JKSSB SI Recruitment के लिए शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार जेकेएसएसबी एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक क्षमता परीक्षण और शारीरिक सहनशक्ति के आधार पर किया जाएगा। इन परीक्षाओं के बाद बोर्ड द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेश जारी होने की तारीख- 10 नवंबर 2021
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 नवंबर 2021
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 26 दिसंबर 2021
परीक्षा की तारीख- जल्द ही जारी की जाएगी।

JKSSB SI Recruitment आवेदन शुल्क
जेकेएसएसबी एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 550 रुपये जमा करने होंगे।  एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के मामले में 100 रुपये की छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।


JKSSB SI Recruitment के लिए आवेदन कैसे करें?
 
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं। 
2. होमपेज में उम्मीदवारों को भर्ती अनुभाग की जांच करनी होगी और उस लिंक पर क्लिक करना होगा जिसमें लिखा है - 'JKSSB 800 SI Post के लिए आवेदन करें'। 
3. उम्मीदवारों को फिर 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना होगा।
4. फिर व्यक्तिगत आईडी-पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा
5. इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी देकर आवेदन पत्र भरना होगा।
6. अपने दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रिंट कॉपी संभाल कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed