JKSSB SI Admit Card: जम्मू-कश्मीर एसआई भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
JKSSB SI Admit Card: एसआई भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारो से कुल 150 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे या 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKSSB SI Admit Card: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने एसआई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
JKSSB SI Admit Card: कब होगी परीक्षा?
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से एसआई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 मार्च, 2022 रविवार को दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार भी सावधानी बरते और इनका पालन करें।
JKSSB SI Admit Card: परीक्षा का पैटर्न
एसआई भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारो से कुल 150 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे या 120 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
JKSSB SI Admit Card: परीक्षा के बाद जारी होगी उत्तर कुंजी
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड लिखित परीक्षा के बाद परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम को जारी करेगा।
JKSSB SI Admit Card: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
JKSSB एसआई भर्ती के माध्यम से बोर्ड द्वारा कुल 800 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
JKSSB SI Admit Card: महत्वपूर्ण सूचना
अगर कई भी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में सफल नहीं हो पा रहा है तो वह बोर्ड के सामने सभी सबूतों के साथ 25 मार्च तक दावा कर सकता है। उम्मीदवार अपने साथ में दो पासपोर्ट साइज फोटो और वैद्य पहचान पत्र भी रखें।