फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Postpones Junior Engineer Recruitment Exams; New Dates Announced

JKSSB: जेई इलेक्ट्रिकल और सिविल की परीक्षा स्थगित, अब इन तारीखों पर होगा एग्जाम; 800 पदों पर होगा चयन

Wed, 17 Sep 2025 01:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 17 Sep 2025 01:37 PM IST
सार

JKSSB JE exam postponed: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल और सिविल भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर नई तिथियां जारी कर हैं।

विज्ञापन
JKSSB Postpones Junior Engineer Recruitment Exams; New Dates Announced
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JKSSB: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने 2025 के जूनियर इंजीनियर (JE) पदों की परीक्षाओं को स्थगित कर नई तिथियां घोषित कर दी हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन तारीखों पर होगा एग्जाम

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब जेई (इलेक्ट्रिकल) और जेई (सिविल) परीक्षाएं 25 अक्तूबर और 2 नवंबर को आयोजित की जाएंगी। जेई (इलेक्ट्रिकल) के लिए एडमिट कार्ड 20 अक्तूबर को और जेई (सिविल) के लिए एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर 2025 को जारी किए जाएंगे। इससे पहले जेई (इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 30 अगस्त और जेई (सिविल) परीक्षा 21 सितंबर 2025 को निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन

JKSSB JE Electrical Recruitment: 292 पदों पर होगा चयन

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 292 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) रिक्तियों को भरना है। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे और सभी प्रश्न केवल अंग्रेजी भाषा में होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक-चौथाई अंक नकारात्मक रूप से घटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

JKSSB JE Civil Recruitment: 508 पदों पर होगी भर्ती

कश्मीर सेवा चयन बोर्ड पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 508 पदों को भरेगा। इनमें से 150 पद लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग में और 358 पद जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 से शुरू हुई और 3 जून 2025 तक जारी रही।

जेई भर्ती परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे और हर सवाल एक अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) होंगे और केवल अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। इसके अलावा, गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed