JKPSC VAS 2024: जेकेपीएससी ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
JKPSC VAS Registration 2024: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इव पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKPSC VAS Registration 2024: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने पशु चिकित्सा सहायक सर्जन के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2024 है। इसके अलावा, आवेदक अपने फॉर्म में 26 से 28 अगस्त, 2024 तक बदलाव कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 176 वीएएस पदों को भरना है, जिनमें से 174 रिक्तियां पशुपालन विभाग के पद के लिए और 2 रिक्तियां भेड़ पालन विभाग के पदों के लिए हैं।
- इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2024 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.वी.एससी और ए.एच की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के आवेदकों को 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये लागू है। इसके साथ ही, पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - jkpsc.nic.in. पर जाएं।
- अब मुखपृष्ठ पर, भर्ती टैब के अंतर्गत "नौकरियां/ऑनलाइन आवेदन" पर क्लिक करें।
- पशु चिकित्सा सहायक सर्जन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।