फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC Recruitment 2021 sarkari naukri for assistant professor registration begins today for 136 posts at jkpsc.nic.in

JKPSC Recruitment 2021: जेकेपीएससी में सहायक प्रोफेसर के 136 पदों पर भर्ती के पंजीकरण शुरू, जल्द करें आवेदन

Tue, 28 Dec 2021 01:51 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 28 Dec 2021 01:51 PM IST
सार

जेकेपीएससी में 136 सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के पंजीकरण आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर आवेदन करें।

विज्ञापन
JKPSC Recruitment 2021 sarkari naukri for assistant professor registration begins today for 136 posts at jkpsc.nic.in
JKPSC Recruitment 2021 - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेकेपीएससी भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर के कुल 136 पद भरे जाने हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना, पात्रता मानदंड, आवेदन तिथियों और विवरणों को अच्छी तरह से उम्मीदवार समझें।

विज्ञापन

उम्मीदवार जेकेपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021 के लिए 28 दिसंबर, 2021 से 27 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार, ऑनलाइन अपलोड करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें और आवेदन पत्र को ध्यान से भरें। सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन होगा।

विज्ञापन

JKPSC Recruitment 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 28 दिसंबर 2021
आवेदन विंडो बंद होने की तिथि: 27 जनवरी 2022
आवेदन पत्र संपादित करने की तिथि : 29 से 31 जनवरी 2022

JKPSC Recruitment 2021 के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक संबंधित विश्वविद्यालय की डिग्री पाठ्यक्रम में होने चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास 50 फीसदी अंक मान्यता संबंधित विश्वविद्यालय से डिग्री पाठ्यक्रम में होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी डिग्री प्राप्त किए हुए उम्मीदवार, जिन्होंने 19 सितंबर, 1991 से पहले अपनी स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है या किसी भारतीय विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री पॉइंट स्केल में समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया है।
उम्मीदवार के पास यूजीसी, सीएसआईआर/एआईयू द्वारा आयोजित नेट/स्लेट/सेट उत्तीर्ण होना चाहिए।


JKPSC Recruitment 2021 के लिए ये है आयु सीमा

सामान्य/सेवा में श्रेणी 40 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
एसटी, एससी, आरबीए, एसएलसी और एएलसी श्रेणी में 43 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
पीएचसी श्रेणी में 42 वर्ष उम्र होनी चाहिए।


JKPSC Recruitment 2021 के ये है आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के लिए 1,000 रुपये
आरक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपये
पीएचसी श्रेणी के लिए शून्य

JKPSC Recruitment 2021 के लिए ये हैं आवश्यक दस्तावेजों की सूची

जन्म प्रमाण पत्र की तिथि (माध्यमिक विद्यालय / मैट्रिक प्रमाण पत्र)
जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश का अधिवास प्रमाण पत्र
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री
नेट/स्लेट/सेट सर्टिफिकेट
आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed