फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC CCE Pre Result released at jkpsc.nic.in sarkari result

JKPSC CCE Pre Result: जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Thu, 18 Aug 2022 10:23 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 18 Aug 2022 10:23 AM IST
सार

JKPSC CCE Pre Result: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया था।

विज्ञापन
JKPSC CCE Pre Result released at jkpsc.nic.in sarkari result
JKPSC CCE Pre Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

JKPSC CCE Pre Result: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम बुधवार 17 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार  सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब परिणाम को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में आयोजित की गई थी। अब परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। आयोग ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पदों पर होगी भर्ती
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 220 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें से 100 रिक्तियां जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के जूनियर स्केल के पद के लिए, 50 जम्मू-कश्मीर पुलिस (G) सेवा के लिए, और 70 जम्मू-कश्मीर लेखा (G) सेवा के लिए हैं।

विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 4943 उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है। मुख्य परीक्षा के बारे में जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

कैसे चेक करें परिणाम?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम पीडीएफ के रूप में आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed