फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jharkhand PGT 2022 Jobs Application Begins for 3120 Posts Know JSSC Sarkari Naukri All Details

PGT Recruitment 2022: इस राज्य में शुरू हुई 3120 शिक्षकों की भर्ती, यहां पढ़ें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Sat, 10 Sep 2022 09:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 09:00 PM IST
सार

Jharkhand PGT 2022 Jobs: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी, 2022 को 21-40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। हालांकि, भर्ती अधिसूचना में लिखा गया है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट लागू है।

विज्ञापन
Jharkhand PGT 2022 Jobs Application Begins for 3120 Posts Know JSSC Sarkari Naukri All Details
Jharkhand PGT 2022 Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Jharkhand PGT 2022 Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 3,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार पीजीटीटीसीई 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर 07 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 09 अक्तूबर, 2022 है। आवेदक 13 से 15 अक्तूबर, 2022 तक अपने आवेदन फॉर्म को संपादित कर सकेंगे। कुल 3,120 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर रेगुलर (2,855) और बैकलॉग (265) रिक्तियां को भरने के लिए JSSC की ओर से भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।  

विज्ञापन

पात्रता एवं योग्यता संबंधी मापदंड

आयु सीमा : आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 01 जनवरी, 2022 को 21-40 वर्ष के मध्य होना चाहिए। हालांकि, भर्ती अधिसूचना में लिखा गया है कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट लागू है।

शैक्षणिक योग्यता : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती के आवेदकों के पास बीएड परीक्षा उत्तीर्ण के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। योग्यता संबंधी अधिक विवरण अधिसूचना में पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये लागू है। 

Jharkhand PGT 2022 Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर, भर्ती आवेदन फॉर्म (Apply) पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    PGTTCE-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब अपना व्यक्तिगत विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार अपना फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

Jharkhand PGT 2022 Recruitment की चयन प्रक्रिया

आवेदकों को मुख्य लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed