फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: Apply Now for 1614 Posts, Application Reopens Till July 16

Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका, 16 जुलाई तक भरें फॉर्म

Wed, 09 Jul 2025 01:26 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 09 Jul 2025 01:26 PM IST
सार

Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने एक बार फिर से होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1614 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें ग्रामीण और शहरी गृह रक्षक दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Home Guard Vacancy 2025: Apply Now for 1614 Posts, Application Reopens Till July 16
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: अगर आपने अभी तक झारखंड होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए अच्छी खबर है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से 1614 पदों पर होमगार्ड की बहाली के लिए आवेदन की तारीख एक बार फिर से बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 9 जुलाई यानी आज से दोबारा आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2025 तक है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्यों बढ़ाई गई आवेदन तिथि?

रांची जिले के जिला समादेष्टा कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि भारी बारिश, नेटवर्क समस्या, आवेदन फॉर्म अधूरे रहने या फीस न भर पाने जैसी समस्याओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण 

  • ग्रामीण गृह रक्षक- 1276 पद
  • शहरी गृह रक्षक- 338 पद
नियुक्ति क्षेत्र: कांके, रातु, चान्हो, माण्डर, लापुंग, बुढमू, बेड़ो, नामकुम, अनगढ़ा, सिल्ली, खलारी, नगड़ी, इटकी, राहे, बुण्डू, सोनाहातु, तमाड़, ओरमांझी सहित अन्य प्रखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के अंतर्गत ग्रामीण गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 7वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि शहरी गृह रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद उम्मीदवारों को हिन्दी लेखन परीक्षा देनी होगी। केवल शहरी गृह रक्षक पद के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जो एक समान रखा गया है।

होमगार्ड भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpotalhg.egovran.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आपको "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को खुद का रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करना होगा।
  • अब आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed