JCI Result 2025: जेसीआई अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक; अगला चरण दस्तावेज सत्यापन
JCI Result 2025 OUT: भारतीय जूट निगम ने अकाउंटेंट पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को अब दस्तावेज सत्यापन के अगले चरण में शामिल होना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JCI Result 2025: भारतीय जूट निगम (JCI) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव (अकाउंटेंट) पद के लिए जेसीआई परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को जेसीआई की आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in पर जाना होगा।
रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना जरूरी है। रिजल्ट में उम्मीदवार की योग्यता स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है।
दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
भारतीय जूट निगम ने अकाउंटेंट (लेखाकार) पद के लिए 25 मई 2025 को ली गई कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर कुछ उम्मीदवारों को अगली प्रक्रिया के लिए चुना है। ये चयन अनंतिम (अस्थायी) है, यानी दस्तावेज़ जांच के बाद ही अंतिम रूप से तय होगा कि उम्मीदवार योग्य हैं या नहीं।
चुने गए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, पटसन भवन, ब्लॉक-सीएफ, एक्शन एरिया - 1, न्यू टाउन, कोलकाता - 700156 पर समय पर पहुंचें। उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ-साथ उनकी सेल्फ अटेस्टेड कॉपी भी ले जानी होगी। दस्तावेज जांच की तारीख और समय की जानकारी उम्मीदवारों को वेबसाइट या ईमेल के जरिए दी जाएगी।
भर्ती पदों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 90 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इनमें लेखाकार (अकाउंटेंट) के 23 पद, जूनियर सहायक के 25 पद और जूनियर इंस्पेक्टर के 42 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जा रहा है।ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले जूट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (JCI) की आधिकारिक वेबसाइट jutecorp.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Result 2025" या "Recruitment Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अब संबंधित पद (जैसे – अकाउंटेंट) के रिजल्ट लिंक को चुनें।
- फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि भरनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” या “View Result” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर जरूर अपने पास रख लें।