{"_id":"61c1f7e67b83840c6e360f37","slug":"jammu-and-kashmir-public-service-commission-deferred-online-application-deadline-for-the-combined-competitive-mains-examination-2021-know-the-new-last-date-sarkari-naukri","type":"story","status":"publish","title_hn":"JKPSC Recruitment 2021: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
JKPSC Recruitment 2021: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई
Tue, 21 Dec 2021 09:30 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:30 PM IST
सार
JKPSC Recruitment 2021: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के अलावा अन्य किसी भी शेड्यूल में बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
JKPSC Recruitment 2021
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेकेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वह अब 24 दिसंबर 2021 तक मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आवेदन की अंतिम तिथि के अलावा अन्य किसी भी शेड्यूल में बदलाव नहीं किया गया है। मुख्य परीक्षा श्रीनगर और जम्मू में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को इसमें से एक विकल्प चुनने को मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
पदों की संख्या
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 के माध्यम से कुल 187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को केंद3शासित प्रदेश के विभिन्न विभाग जैसे प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, और वित्त सेवा आदि में नियुक्ति दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे, वह मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य हैं।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2021 में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग से संबंध रखने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क को 500 रुपये रखा गया है।
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर Jobs/Online Applications के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब Combined Competitive (Mains) पर क्लिक करें।
4. अब लॉगिन करें और मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
5. सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।