Jharkhand Constable Recruitment 2022: 10वीं पास एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर कर सकते हैं आवेदन, 63 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन, जान लीजिए पूरी खबर
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके जरिए कुल 583 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विस्तार
अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और दसवीं की परीक्षा पास कर चुके हैं तो आपके पास झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती में करियर बनाने का शानदार अवसर है। इसके लिए आवेदन की शुरूआत 25 फरवरी 2022 से कर दी जाएगी जो 26 मार्च 2022 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार जेएसएससी की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदन से पहले आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन जरूर देख लें। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे करेंट कोर्से FREE Current Affairs - Download Now की मदद ले सकते हैं। सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की क्लासेस चलाई जा रही हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे इस विषय की फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं।
आयुसीमा
उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तहत झारखंड उत्पाद सिपाही सेवा संवर्ग की इस भर्ती में न्यूनतम 18 व अधिकतम 25 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। जिनकी आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी।
चयन
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन तीन पड़ाव को पार करने के बाद किया जाएगा। जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा व मेडिकल टेस्ट होगा।
वेतन
एक्साइज कॉन्स्टेबल के पदों पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे-मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत 19,900 से लेकर 63200 रुपए तक अधिकतम वेतन मिल सकता है।
कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।