फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ITBP Constable Recruitment 2023 Registration begins apply at recruitment.itbpolice.nic.in

ITBP Constable Recruitment 2023: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के पदों निकली भर्ती, जानें कहां-कैसे करें आवेदन

Tue, 27 Jun 2023 07:42 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 07:42 PM IST
सार

ITBP Constable Recruitment 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ( ITBP) ने 27 जून, 2023 को कॉन्स्टेबल पदों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
ITBP Constable Recruitment 2023 Registration begins apply at recruitment.itbpolice.nic.in
ITBP Constable Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ITBP Constable Recruitment 2023: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ( ITBP) ने 27 जून, 2023 से कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक है।

विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 458 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ITBP Constable Recruitment शैक्षणिक योग्यता

आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। 

विज्ञापन

ITBP Constable Recruitment आयु-सीमा

आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 26 जुलाई, 2023 के मुताबिक 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
 

ITBP Constable Recruitment आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/पूर्व सैनिकों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ITBP Constable Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर यूजर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को विवरण भरना होगा।

  • रजिस्टर पर क्लिक कर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।

  • अपने क्रेडेंशियल्स के साथ अकाउंट में लॉगइन करें।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

  • अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed