{"_id":"617e7d319d93ee5d3a72b33e","slug":"isro-recruitment-2021-isro-released-recruitment-on-different-posts-know-how-to-apply-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISRO Recruitment 2021: इसरो में कई पदों पर निकली है भर्ती, उम्मीदवार यहां जाने आवेदन का पूरा तरीका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ISRO Recruitment 2021: इसरो में कई पदों पर निकली है भर्ती, उम्मीदवार यहां जाने आवेदन का पूरा तरीका
Sun, 31 Oct 2021 04:55 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 04:55 PM IST
सार
ISRO Recruitment 2021: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 60 फीसदी अंक लाने होंगे। परीक्षा के भाग-1 में बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे, वहीं भाग-2 में लिखित सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
ISRO Recruitment 2021
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान या इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने कई पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से संस्थान द्वारा जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (जेटीओ) के पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर से पहले इन पदों पर इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (जेटीओ) और वैज्ञानिक सहायक के वेतन और आयु सीमा
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के 6 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो यह 20 नवंबर 2021 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर के पद पर आवेदन शुल्क 250 रुपए है।
विज्ञापन
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (जेटीओ) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास अंग्रेजी माध्यम या एक विषय के रूप में अंग्रेजी/और हिंदी का चयन कर के स्नातक की डिग्री होना जरूरी है, वहीं किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी/अंग्रेजी के विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री भी होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए या फिर भारत सरकार या राज्य सरकार के ऑफिस में हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी ट्रांसलेशन में दो साल तक के काम का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी जरूरी नियम और दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ लें। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 60 फीसदी अंक लाने होंगे। परीक्षा के भाग-1 में बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे, वहीं भाग-2 में लिखित सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। स्किल टेस्ट के अंक चयन में नहीं जोड़े जाएंगे।