फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IRCTC Recruitment 2023 for 16 Apprenticeship Posts, Sarkari Naukri Apply at apprenticeshipindia.gov.in

IRCTC Recruitment 2023: आईआरसीटीसी में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

Wed, 21 Jun 2023 03:54 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: उत्कर्ष उपाध्याय Updated Wed, 21 Jun 2023 03:54 PM IST
सार

IRCTC Recruitment 2023: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया अप्रेंटिसशिप वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
IRCTC Recruitment 2023 for 16 Apprenticeship Posts, Sarkari Naukri Apply at apprenticeshipindia.gov.in
IRCTC Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IRCTC Recruitment 2023: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 15 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

IRCTC Recruitment 2023: कुल पद

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 अप्रेंटिसशिप पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

IRCTC Recruitment 2023: आयु-सीमा   

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 25 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी मानकों अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।

विज्ञापन

IRCTC Recruitment 2023: पात्रता और वेतन

आवेदक में 10वीं पास की हो। उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर तैयार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या वाइवा नहीं होगा। आवेदकों के चयन को अंतिम रूप कागजों का सत्यापन देगा। चयन होने पर उम्मीदवार को 5 हजार रुपये से लेकर 9 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

IRCTC Recruitment 2023: आवेदन प्रक्रिया

ये आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आधारित है। इसके लिए apprenticeshipindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन प्रक्रिया निम्न रूप से पूरी की जा सकती है :-

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन/पंजीकरण पृष्ठ पर जाएं और साइन अप/साइन इन करें।
  • आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed