फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IPPB Recruitment 2025 for Various manager posts, Salary up to 4.3 lakh, check details

IPPB Job 2025: आईपीपीबी में मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 4.3 लाख तक; इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

Sun, 19 Jan 2025 04:05 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 19 Jan 2025 04:05 PM IST
सार

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सबसे खास बात ये है कि इसके लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। उम्मीदवार नीचे दिए वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IPPB Recruitment 2025 for Various manager posts, Salary up to 4.3 lakh, check details
IPPB Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

IPPB Recruitment 2025: बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ये शानदारी मौका है, क्योंकि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने सीनियर मैनेजर, डीजीएम फाइनेंस, जनरल मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ippbonline.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरीं से चालू है और 30 जनवरी तक चलेगी। उम्मीदवार ध्यान दें अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के 895 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, अभी यहां से भर दें फॉर्म

विज्ञापन

Vacancy Details: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 5 पदों को भरना है। इसमें डीजीएम के लिए 1 पद, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 1, सीनियर मैनेजर के लिए 2 और सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिटर) के लिए 1 पद शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार योग्यता और अनुभव निर्धारित की है। उम्मीदवारों के पास सीए/बी.ई/बीटेक/एमसीए/पोस्ट ग्रेजुएट आईटी/मैनेजमेंट/एमबीए/बी.एससी/बीटेक/एमएससी आदि की डिग्री होनी चाहिए। 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 26-38 तय की गई है। इसी तरह अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है।  

Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू बेस पर होगी। हालांकि, बैंक एसेसमेंट, ग्रुप डिसक्शन और ऑनलाइन टेस्ट भी आयोजित कर सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IPPB Recruitment 2025 for Various manager posts, Salary up to 4.3 lakh, check details
IPPB Recruitment 2025 - फोटो : https://www.ippbonline.com/

इतना मिलेगा वेतन  

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में मैनेज के इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को स्केल के आधार पर 2,25,937 से 4,36,271 रुपये तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

Registration Fees: आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed