फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOCL Engineer Recruitment 2025 Notification Out at iocl.com; Salary upto 1.60 Lakhs, Short Notice Released

IOCL Recruitment: स्नातक इंजीनियरों की भर्ती करेगा इंडियन ऑयल; 50 हजार से 1.60 लाख तक होगा मासिक वेतन

Tue, 26 Aug 2025 02:25 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 02:25 PM IST
सार

IOCL Engineer 2025 Notification: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्नातक अभियंता (Graduate Engineer) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर में पूरी कर ली जाएगी। फिलहाल शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है, लेकिन बहुत जल्द विस्तृत सूचना भी प्रकाशित कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
IOCL Engineer Recruitment 2025 Notification Out at iocl.com; Salary upto 1.60 Lakhs, Short Notice Released
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

IOCL Engineer Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इंजीनिरयर्स की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। विज्ञापन संख्या IOCL/CO-HR/Rectt/2025/01 के तहत अधिसूचित इस भर्ती के माध्यम से संगठन में स्नातक इंजीनियर्स की भर्ती की जाएगी। शॉर्ट नोटिस आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर उपलब्ध है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत सूचना बहुत जल्द प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन


 

IOCL Engineer 2025 Registration: 1 सितंबर से कर सकेंगे आवेदन

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर, 2025 से शुरू होनी निर्धारित है। आवेदन करने की संभावित अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2025 है। हालांकि, तिथियां अंतिम नहीं हैं। सटीक जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी होने का इंतजार करना चाहिए, जोकि बहुत जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

50,000 रुपये शुरुआती सैलरी

नोटिस के मुताबिक केमिकल, इलेक्ट्रिकल और इंट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग स्नातकों की भर्ती की जाएगी। चयनित होने पर 50,000 से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
 

 
संगठन का नाम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
पद का नाम इंजीनियर
रिक्तियों की संख्या जल्द सूचित की जाएगी
पंजीकरण की समयसीमा (संभावित) 1 सितंबर से 21 सितंबर, 2025
मासिक वेतन 50,000 से 1,60,000 रुपये प्रतिमाह
विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होगी
आधिकारिक वेबसाइट iocl.com.

 

 

इंजीनियर के पद पर भर्ती के संबंध में एक संक्षिप्त सूचना 26 अगस्त 2025 को जारी की गई है। इसके संबंध में विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इंजीनियर पद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से iocl.com. पर शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2025 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed