{"_id":"68b44572a3d3c619360674b3","slug":"iocl-apprentice-2025-537-apprentice-vacancies-at-indian-oil-for-12th-pass-to-graduates-apply-online-2025-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IOCL Apprentice 2025: 12वीं पास से लेकर डिग्राधारकों के लिए मौका! 537 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IOCL Apprentice 2025: 12वीं पास से लेकर डिग्राधारकों के लिए मौका! 537 अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
Sun, 31 Aug 2025 06:29 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 31 Aug 2025 06:29 PM IST
सार
IOCL Apprenticeship 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर अपरेंटिस के 500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विवरण पढ़कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
IOCL Apprentice 2025, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन, डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। अपरेंटिसशिप के कुल 537 पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
IOCL Apprentice Vacancy: कुल पदों की संख्या
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 537 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2025 है। इंडियन ऑयल में भरे जाने वाले पदों का विवरण निम्न प्रकार है:
विज्ञापन
- ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस: 156 पद
- वेस्टर्न रीजन पाइपलाइंस: 152 पद
- नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइंस: 97 पद
- साउदर्न रीजन पाइपलाइंस: 47 पद
- साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस: 85 पद
- कुल पद: 537
IOCL Apprentice Eligibility: पात्रता और योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 31 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, तकनीकी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों से बैचलर डिग्री की मांग की गई है।
वहीं, उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जैसे बी.ई./बी.टेक., एमबीए, एमसीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एलएलबी या इनके समकक्ष डिग्री धारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी और विस्तृत पात्रता मापदंड के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
ट्रेनिंग अवधि
चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
- होमपेज पर Career सेक्शन में दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- “Click here for New Registration” पर जाकर अपनी जानकारी भरें।
- एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।