फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOB Apprentice Recruitment 2025 for 750 posts, Registration begins tomorrow; Exam on August 24

IOB Apprentice 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 पदों पर भर्ती, कल शुरू होगा पंजीकरण; मिलेंगे हर महीने 15000 तक

Sat, 09 Aug 2025 04:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 04:58 PM IST
सार

Indian Overseas Bank Apprenticeship 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। कुल 750 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त, 2025 तक चलेगी।
 

विज्ञापन
IOB Apprentice Recruitment 2025 for 750 posts, Registration begins tomorrow; Exam on August 24
IOB Apprentices Recruitment 2025 - फोटो : ANI

विस्तार

Indian Overseas Bank Apprentice 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, अपरेंटिस के कुल 750 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

IOB Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के अंतर्गत पंजीकृत उम्मीदवारों का स्नातक परिणाम 01.04.2021 और 01.08.2025 के बीच घोषित होना चाहिए, जिसमें दोनों तिथियां सम्मिलित हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

Selection Process: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और जहां भी लागू हो, स्थानीय भाषा की परीक्षा और बैंक द्वारा तय किए गए व्यक्तिगत बातचीत (यदि कोई हो) के आधार पर किया जाएगा। केवल पात्रता मानदंडों को पूरा करने से कोई उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत बातचीत के लिए बुलाए जाने का हकदार नहीं होगा।

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। विषयों में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर या विषय ज्ञान शामिल है। हर विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन

IOB Apprentice Stipend: इतना मिलेगा स्टाइपेंड

चयनित होने पर उम्मीदवारों को 10,000 से 15,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा। मेट्रो शहरों में 15,000, शहरी इलाकों के लिए 12,000 और ग्रामीण इलाकों के लिए 10,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

IOB Apprentice Application Fees: आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/इडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, 18% जीएसटी का भी भुगतान ही उम्मीदवार को ही करना होगा।

आधिकारिक अधिसूचना यहां देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed