फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2022 Last Date to Apply Today at joinindiannavy.gov.in

Indian Navy Recruitment: नौसेना अग्निवीर भर्ती का आखिरी मौका, ऐसे कर सकते हैं तुरंत आवेदन

Sun, 24 Jul 2022 03:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 03:27 PM IST
सार

Indian Navy Recruitment Last Date to Apply: अग्निपथ भर्ती 2022 के तहत इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर के पद के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है।

विज्ञापन
Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2022 Last Date to Apply Today at joinindiannavy.gov.in
Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2022 - फोटो : ANI

विस्तार

Indian Navy SSR Agniveer Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में करिअर बनाने का सुनहरा अवसर रविवार, 24 जुलाई को खत्म होने जा रहा है। नौसेना की अग्निपथ भर्ती 2022 के तहत इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर के पद के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। जो युवक-युवतियां नौसेना में शामिल होने की इच्छुक हैं, वे तुरंत अग्निवीर एसएसआर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ज्वॉइन इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट - joinindiannavy.gov.in पर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

Indian Navy SSR Agniveer Recruitment कौन कर सकते हैं आवेदन?

भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर भर्ती के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को अपनी आवेदन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए। वे उम्मीदवार जिन्होंने भौतिकी, गणित में रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान या जीव विज्ञान के साथ 10+2 यानी 12वीं पास की है और ऐसे उम्मीदवार जिनका जन्म 01 नवंबर, 1999 से 30 अप्रैल, 2005 को या उसके बीच हुआ हो, भी आवेदन के पात्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 22 जुलाई थी अंतिम तिथि

अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि शुरू में 22 जुलाई, 2022 थी। हालांकि, भारतीय नौसेना ने अंतिम तिथि रविवार, 24 जुलाई, 2022 तक बढ़ा दी थी। उम्मीदवार अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

Indian Navy SSR Agniveer Recruitment कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट- joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, अपने उन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें, जिनसे अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण किया गया था।
  3. भारतीय नौसेना अग्निवीर एसएसआर के लिए आवेदन पत्र भरें के ऑप्शन पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
  4. अपने सभी दस्तावेज अपलोड करें और अपना फॉर्म जमा करें।
  5. उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed