फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy recruitment for posts of SSR Medical Assistant, know main conditions of application

Indian Navy SSR Officer Recruitment: एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की मुख्य शर्त

Fri, 06 Sep 2024 11:01 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 06 Sep 2024 11:01 AM IST
सार

Indian Navy SSR Officer Recruitment: भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुषों के लिए एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार, 7 सितंबर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर है।

विज्ञापन
Indian Navy recruitment for posts of SSR Medical Assistant, know main conditions of application
भारतीय नौसेना - फोटो : एएनआई/रक्षा मंत्रालय

विस्तार

Indian Navy SSR Officer Recruitment: इंडियन नेवी ने अविवाहित पुरुषों के लिए एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से प्रारंभ हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने की पहली शर्त यही है कि पुरुष उम्मीदवार का अविवाहित होना है। 
विज्ञापन

बता दें कि मेरिट दूसरे चरण में लिखित परीक्षा में प्राप्तांक से बनेगी। इस लिस्ट में वही होंगे जो पीईटी, पीएसटी और मेडिकल में पास होंगे। 

आयु सीमा- इंडियन नेवी के एसएसआर मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा निर्धारित की गई है।
12वीं पास के लिए- जन्म 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बाद न हुआ हो।
अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए।

चयन- पहले चरण में उम्मीदवारों को उनके 12वीं के पीसीबी के मार्क्स से शार्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट और लिखित परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


वेतन - प्रारम्भिक परीक्षण अवधि के दौरान, भर्ती होने पर नौ सैनिकों को स्टाईपेंड के रूप में 14,600/- रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। परीक्षण पूरा होने के बाद, डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल 3 (21,700/- रुपये से 69,100/- रुपये) में दिया जायेगा। साथ ही सैनिक सेवा भत्ता 5200/- रुपये को महंगाई भत्ता (जो लागू होगा) के साथ जोड़कर दिया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदोन्नति – मास्टर चीफ़ पेटी ऑलफसर-I के रैंक तक पदोन्नति  के अवसर हैं । जिसमे वेतन स्केल डिफेंस वेतन मेट्रिक्स के लेवल 8 (47,600/- रुपये से 1,51,100/- रुपये) देय होगा। साथ ही 5200/- रुपये प्रतिमाह सैनिक सेवा भत्ता दिया जायेगा। रिकॉर्ड श्रेष्ठ होने, निर्धारित परीक्षाएं तथा एसएसबी उत्तीर्ण कर लेने पर कमीशंड अधिकारी के पद तक पदोन्नति के अवसर भी हैं। 

सुरक्षा बीमा- आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सुरक्षा बीमा (योगदान पर ) 75 लाख रुपये नौसेनिकों के लिए लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed