फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Navy INCET registration starts at joinindiannavy.gov.in, Apply now for 910 posts

Indian Navy INCET: इंडियन नेवी में 900+ पदों के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई

Mon, 18 Dec 2023 02:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 02:35 PM IST
सार

Indian Navy INCET Recruitment: भारतीय नौसेना ने चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 910 पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन
Indian Navy INCET registration starts at joinindiannavy.gov.in, Apply now for 910 posts
Indian Navy INCET Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Indian Navy INCET Recruitment 2023: भारतीय नौसेना ने चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा (INCET) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 18 दिसंबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रात 11.59 बजे तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय नौसेना में कुल 910 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

  • चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला और फैक्टरी) - 42 रिक्तियां
  • सीनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन, कार्टोग्राफिक और आर्मामेंट) - 258 रिक्तियां
  • ट्रेड्समैन मेट (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान) - 610 रिक्तियां
  •  

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद-वार पात्रता, आयु सीमा, शारीरिक आवश्यकताएं, वेतनमान, आरक्षण/छूट, आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

आवेदन शुल्क

आवदेन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के रूप में 295 रुपयों का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग और उसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट join Indiannavy.gov.in पर जाएं।
  • 'Join Navy > Ways to Join > Civilians > INCET-01/2023' पर जाएं।
  • पंजीकरण करें और आवेदन के लिए आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed