Indian Navy Admit Card: भारतीय नौसेना ने भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड
Indian Navy Admit Card: भारतीय नेवी की तरफ से एमआर, एए, एसआर फरवरी 2022 बैच के पदों पर भर्तियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसकी परीक्षा दिसंबर 2021 में होगी। इससे जानकारी के लिए भारतीय नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in. पर नजर बनाए रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नेवी में नौसैनिक के तौर पर मैट्रिक रिक्रूट (एमआर) , आर्टिफिसर अप्रेंटिस (एए) और सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट (एसएसआर) में भर्ती के लिए लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का आयोजन होता है। शारीरिक दक्षता परीक्षण में उम्मीदवारों को शारीरिक आधार पर परखा जाता है। एए और एसआर पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नेवी की तरफ से फरवरी 2022 बैच के लिए एडमिट कार्ड जारी दिए हैं। वहीं, एमआर में अप्रैल 2022 बैच के लिए भर्तियां की जा रही हैं। इनकी लिखित परीक्षा और पीईटी दिसंबर 2021 में होगी।एए और एसएसआर की भर्ती प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2021 में समाप्त हो गई थी। एमआर की भर्ती प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2021 को शुरू हुई थी और इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2021 थी।
स्टेप 1 - सबसे पहले वेबसाइट joinindiannavy.gov.in. पर जाएं।
स्टेप 2 - उम्मीदवार लॉग इन अनुभाग में क्लिक करें।
स्टेप 3 - नई विंडो खुल जाएगी।
स्टेप 4 - उम्मीदवार अब अपने राज्य का चयन करें और फिर सामने आने वाले अक्षरों को दिए गए बॉक्स में लिखें।
स्टेप 5 - अब एक नई विंडो खुल जाएगी।
स्टेप 6 - उम्मीदवार अपनी ईमेल आईडी व पासवर्ड जैसी जानकारियां डालकर लॉग इन करें।
स्टेप 7 - इसके बाद उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड की कॉपी प्रदर्शित हो जाएगी और वह इसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
ध्यान देने वाली बातें -
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उसे संभालकर रखें और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करें। शारीरिक दूरी बनाए रखें, मुंह पर मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। नौसैनिक के लिए एए और एसएसआर में 2500 पद मौजूद हैं। वहीं नौसैनिक एमआर के लिए 300 के करीब पदों पर भर्तियां होगी।