फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024: Apply For 320 Yantrik and other posts, Check eligibility

ICG Recruitment 2024: कोस्टगार्ड में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, नाविक और यांत्रिक पदों पर चल रही भर्ती

Sun, 16 Jun 2024 04:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 16 Jun 2024 04:07 PM IST
सार

ICG Navik Recruitment 2024: भारतीय तटरक्षक (ICG) में नाविक और यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Coast Guard Navik Recruitment 2024: Apply For 320 Yantrik and other posts, Check eligibility
ICG Navik Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

ICG Navik Recruitment 2024: भारतीय तटरक्षक (ICG) ने नाविक और यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नाविक (जनरल ड्यूटी) और यांत्रिक पदों  को भरा जाएगा। गणित और भौतिकी के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय तटरक्षक बल का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cgept.cdac.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 जुलाई, 2024 है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 320 पदों को भरना है।   
 

रिक्ति विवरण
निम्नलिखित रिक्ति विवरण इस प्रकार है: 

  • नाविक (जनरल ड्यूटी)- 260
  • यांत्रिक यांत्रिक- 33
  • यंत्रिक इलेक्ट्रिकल- 18
  • यंत्रिक इलेक्ट्रिकल- 09
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता
नाविक (जनरल ड्यूटी)-पदों के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं (मैथ्स व फिजिक्स) पास होना चाहिए। इसके अलावा, यांत्रिक पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और साथ इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलिकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए।  

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक फिटनेस परीक्षण (पीएफटी) और प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षा शामिल है। 

वेतन

  • नाविक (जनरल ड्यूटी)- नाविक जनरल ड्यूटी और डोमेस्टिक ब्रांच के पद पर ज्वाइनिंग के समय बेसिक सैलरी 21700 रुपये (लेवल-3) होगी। इसके साथ में महंगाई समेत कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं दी जाएंगी। 
  • यंत्रिक- यंत्रिक पदों के लिए ज्वाइनिंग के समय बेसिक सेलेरी  29200 रुपये (वेतन स्तर 5) होगी और साथ में  6200 रुपये महीने महंगाई समेत कई प्रकार के भत्ते दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन? 
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-  cgept.cdac.in.पर जाएं।
  • अब होमपेज पर आईसीजी भर्ती 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक विवरण प्रदान करें।
  • अब दस्तावेज जमा करके फीस सब्मिट कर दें।
  • अंत में आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed