Indian Bank Recruitment 2024: बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, यहां से करें अप्लाई
Indian Bank SO Recruitment 2024: इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इंडियन बैंक ने 146 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विस्तार
Indian Bank Recruitment 2024: बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वालों के लिए यह खबर काफी काम की हो सकती है। दरअसल, इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार अगर इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट www.Indianbank.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
Indian Bank SO Vacancy: कुल रिक्तियां
इंडियन बैंक ने 146 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, बाकि सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।
इंडियन बैंक भर्ती 2024: जानिए कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www. Indianbank.in पर जाएं।
- होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “विशेषज्ञ अधिकारियों की भर्ती – 2024” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
- इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन शुल्क भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।