{"_id":"62ccf4634a43dd53141ae4f8","slug":"indian-army-recrutiment-2022-for-chinese-interpreter-posts-know-how-to-apply-sarkari-naukri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Army Recruitment: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड में चीनी इंटरप्रेटर के लिए भर्ती, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Indian Army Recruitment: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड में चीनी इंटरप्रेटर के लिए भर्ती, जानें कहां और कैसे करना होगा आवेदन
Tue, 12 Jul 2022 10:05 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:05 AM IST
सार
Indian Army Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे।
विज्ञापन
Indian Army Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army Recruitment: सेना मुख्यालय चयन बोर्ड, ने चीनी दुभाषिए यानी इंटरप्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह अपने-आप में शायद पहला ऐसा मौका है जब इस पद पर भर्ती जारी की गई हो। इस भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस पद पर भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन अधिसूचना में दिए गए प्रारूप के अनुसार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण-:
विज्ञापन
Indian Army Recruitment: पुरुष-महिला दोनों कर सकते हैं आवेदन
चीनी दुभाषिए के पद पर जारी भर्ती के लिए पुरुष-महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के लिए पदों की संख्या 6 हैं। इनमें से 5 पद सिविलियन और 1 पद भूतपूर्व सैनिक के लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों को टेरिटोरियल आर्मी ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को बंपर वेतन दिया जाएगा। बता दें कि उम्मीदवारों का चयन प्रोफिसिएंसी टेस्ट (300 अंक) और 200 अंकों के साक्षात्कार के माध्यम से होगा। प्रोफिसिएंसी टेस्ट तीन चरण- राइटिंग, स्पीकिंग और लिस्निंग में संपन्न होगा।

देखें वेतन की सूची-:
इस तारीख तक कर लें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। बता दें कि आवेदन ऑफलाइन माध्यम से होंगे। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र को भर कर इंडिया पोस्ट के माध्यम से इस पते पर भेजना होगा- Directorate General Territorial Army, Integrated Headquarters of Ministry of Defence, ‘A’ Block,4 th Floor, Defence Office Complex, KG Marg, New Delhi - 110001

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से चीनी भाषा में 55 फीसदी अंकों के साथ में ग्रेजुएशन या किसी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन के साथ में 2 साल चीनी भाषा का डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें - Indian Army Recruitment Notification