Indian Airforce Recruitment 2021: इंडियन एयरफोर्स में हो रही हैं भर्तियां, 10 वीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन
इंडियन एयरफोर्स ने एलडीसी, मल्टी टास्किंग स्टाफ, सुप्रिटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती में अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद ही खुशखबरी भरी खबर है। आपको बता दें कि इन दिनों भारतीय वायुसेना ने एलडीसी, सुप्रिटेंडेंट समेत कई पदों पर भर्तियां आयोजित की हैं। इस भर्ती में आवेदन कर एयरफोर्स ज्वॉइन करने की इच्छा रखने वाले युवा जल्द ही अपने सपने को साकार कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं या इस आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें। इसके अलावा अगर आप SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता के FREE Current Affairs Ebook- Download Now की मदद ले सकते हैं।
कब तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय वायु सेना में 10वीं से लेकर ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों के लिए आवेदन का मौका है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने एमटीएस सहित विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
भारतीय वायु सेना ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, कुक, एलडीसी, स्टोर कीपर, पेंटर, सुप्रिनटेन्डेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 'रोजगार समाचार/रोजगार समाचार' में इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर यानि 2 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जाने किन पदों में कितनी वैकेंसी
| पद | पदों की संख्या |
| कारपेंटर (एसके) | 03 |
| कुक | 23 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ | 103 |
| हाउस कीपिंग स्टाफ | 06 |
| लोअर डिवीजन क्लर्क | 10 |
| स्टोर कीपर | 06 |
| पेंटर | 02 |
| सुप्रिनटेन्डेंट (स्टोर) | 03 |
| मेस स्टाफ | 01 |
| कुल | 177 |
कैसे करें आवेदन
इन भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधारपर किसी भी पोस्ट के लिए ऑफ़लाइन मोड में फॉर्म भरकर संबंधित पते पर भेजकर अप्लाई कर सकते हैं।FREE Mock Test For Army Jobs- Attempt Now
चयन प्रक्रिया
सभी आवेदनों की आयु सीमा, न्यूनतम योग्यता, दस्तावेज और प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी. इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर होगी।परीक्षा का सिलेबस
एलडीसी के लिएजनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस।
एमटीएस, एचकेएस और मेस स्टाफ के लिए
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस।
अन्य सभी ट्रेड/पदों के लिए
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, ट्रेड/पोस्ट से संबंधित प्रश्न।
कैसे करें एग्जाम की फ्री में तैयारी
ऐसे ही सवालों को पढ़ने के लिए ज्वॉइन करें सफलता ऐपअगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app