फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Air Force announced IAF AFCAT exams dates know how to download admit card at afcat.cdac.in

IAF AFCAT 02/2023: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की एग्जाम डेट जारी, इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Thu, 27 Jul 2023 03:08 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 03:08 PM IST
सार

IAF AFCAT 02/2023: एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (02/2023) की परीक्षा तिथि की घोषणा की जा चुकी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड 10 अगस्त से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
Indian Air Force announced IAF AFCAT exams dates know how to download admit card at afcat.cdac.in
admit card - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

AFCAT 02/2023 Exam Date Admit Card: भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 02/2023) के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

AFCAT 02/2023 परीक्षा तिथियां

AFCAT 02/2023 परीक्षा 25, 26 और 27 अगस्त को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। AFCAT परीक्षा के माध्यम से, IAF तकनीकी और गैर-तकनीकी उड़ान और ग्राउंड ड्यूटी पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करता है। इस वर्ष के भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय वायु सेना में कुल 276 रिक्तियों को भरना है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

AFCAT 02/2023 दो भाग में होगा एग्जाम

AFCAT 02/2023 परीक्षा दो भागों में होगी। आपको इसी हिसाब से तैयारी करने की जरूरत है। पहले भाग में एएफसीएटी टेस्ट पेपर और दूसरे भाग में इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट (EKT) होगा। एएफसीएटी टेस्ट पेपर में कुल 100 प्रश्न आएंगे। ये प्रश्न जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश में वर्बल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, उम्मीदवार की सैन्य क्षमता पता लगाने के लिए मिलिट्री एप्टीट्यूड और रीजनिंग से जुड़े होंगे।


अगर अपने ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच के लिए अप्लाई किया है तो आपको ईकेटी के लिए भी उपस्थित होना होगा। इस भाग में कुल 50 प्रश्न आएंगे। ये प्रश्न मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स विषयों पर आधारित होंगे। बता दें कि EKT के 150 और AFCAT के 300 अंक हैं।

विज्ञापन

AFCAT 02/2023 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।

  • “AFCAT 02/2023 Admit Card” पर क्लिक करें।

  • लॉगिन करें, जिसमें आपको ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा फिल करना होगा।

  • डिटेल भरने करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

  • अब आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिखाई देगा। 

  • इसे डाउनलोड कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed