फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post Recruitment 2021 india post released recruitment on many posts, know how tp apply here

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक ने विभिन्न पदों पर निकाली हैं सरकारी भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Thu, 04 Nov 2021 04:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 04 Nov 2021 04:48 PM IST
सार

India Post Recruitment 2021: भारतीय डाक द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2021 तय की गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का नेशनल, राज्य स्तरीय या अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है।  

विज्ञापन
India Post Recruitment 2021 india post released recruitment on many posts, know how tp apply here
India Post Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे देश के युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है। भारतीय डाक विभाग ने मध्यप्रदेश पोस्टल सर्किल के लिए खेल कोटा के तहत भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से 44 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में पोस्टल असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टी टास्किंग कर्मचारी के पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक के आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


भारतीय डाक द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 3 दिसंबर 2021 तय की गई है। उम्मीदवार इससे पहले ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का नेशनल, राज्य स्तरीय या अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य है।  
विज्ञापन


भारतीय डाक द्वारा जारी भर्ती में पोस्टल असिस्टेंट, शॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री और खेल प्रतियोगिता में भाग लेेने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं एमटीएस के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता और खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी गई है। उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पद का नाम और वेतन
पोस्टल असिस्टेंट के लिए वेतन- लेवल 4 के तहत  25500 से 81100 रुपये 
शॉर्टिंग असिस्टेंट के लिए वेतन- लेवल 4 के तहत  25500 से 81100 रुपये 
पोस्टमैन के लिए वेतन- लेवल 3 के तहत 21700 से 69100 रुपये 
एमटीएस के लिए वेतन- लेवल 1 के तहत 18000 से 56900 रुपये 

भारतीय डाक भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?

1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मध्य प्रदेश पोस्टल सर्किल भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
4. इस पर क्लिक करते ही नोटिफिकेशन खुलेगा, इसके आखिर में एक आवेदन पत्र दिया गया है।
5. आवेदन पत्र  को डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकलवा लें।
6. आवेदन पत्र में सभी जरूरी जानकारी भरें।
7. अब आवेदन पत्र में सभी जरूरी दस्तावेजों को लगाकर इस पते पर  भेज दें- the Assistant Director (Recruitment) Office the Chief Postmaster General, Madhya Pradesh Circle, Dak Bhawan, Bhopal -462012.

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed